कई देशों के लिए सच है लेकिन... मार्क जुकरबर्ग के बयान पर मेटा इंडिया ने मांगी माफी

By अंकित सिंह | Jan 15, 2025

मेटा इंडिया ने बुधवार को "अनजाने में हुई गलती" के लिए माफी मांगी, जो उसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यह टिप्पणी करके की थी कि भारत में मौजूदा सरकार 2024 में कोविड-19 महामारी से निपटने के कारण चुनाव हार गई थी। कंपनी ने कहा, "मार्क का अवलोकन कई देशों के लिए सच है, लेकिन भारत के लिए नहीं।" कंपनी ने कहा कि हम इस अनजाने में हुई त्रुटि के लिए क्षमा चाहते हैं। भारत आज भी एक अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण देश है। 

इसे भी पढ़ें: तथ्यात्मक रूप से गलत... जुकरबर्ग के 'महाज्ञान' पर अश्विनी वैष्णव ने दिया कड़ा जवाब

निशिकांत दुबे ने कहा कि हमने तय किया है कि हम मेटा के लोगों को बुलाएंगे। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक बयान देकर दर्शाया है कि कोविड-19 के बाद सरकार के खिलाफ माहौल बन गया है जिसमें उन्होंने भारत का भी जिक्र किया है।मार्क जुकरबर्ग का यह बयान चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से पता चलता है कि वह देश के लोकतंत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं और दुनिया को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहे हैं कि बीजेपी-एनडीए हार गई है। हमने तय किया है कि हम मेटा के लोगों को बुलाएंगे। उन्हें माफ़ी मांगनी होगी वरना हमारी कमेटी कार्रवाई करेगी। हम समिति के सदस्यों से बात करेंगे और 20-24 जनवरी के बीच उन्हें उपस्थित रहने के लिए कहेंगे। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी