मिजोरम में 45 करोड़ रुपये मूल्य की मेथामफेटामीन गोलियां बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

असम राइफल्स ने मिजोरम पुलिस के सहयोग से मणिपुर सीमा के पास सैतुअल जिले में 45 करोड़ रुपये मूल्य की 15 किलोग्राम मेथामफेटामीन (मादक पदार्थ) गोलियां बरामद कीं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात नगोपा गांव के निकट संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने एक वाहन को रोका और मेथामफेटामीन की गोलियां जब्त कीं।

मेथामफेटामीन को आइस या क्रिस्टल मेथ भी कहा जाता है। यह देश में प्रतिबंधित है। असम राइफल्स ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इस जब्ती के सिलसिले में असम के बारपेटा निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बयान के अनुसार, प्रतिबंधित सामग्री, जब्त वाहन और गिरफ्तार व्यक्तियों को सैतुअल पुलिस को सौंप दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Prateek Yadav ने तलाक के ऐलान के बाद लिया यू टर्न, पत्नी Aparna Yadav के साथ फोटो पोस्ट कर कहा- हम साथ साथ हैं

Surajkund Mela का Ticket Price क्या है? Metro से कैसे पहुंचें, जानें पूरी डिटेल और टाइमिंग.

मस्जिदों के Loudspeaker से बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब? BJP MLA Balmukundacharya ने की Action की मांग

Top 10 Breaking News | 30 January 2026 | Kajal Chaudhary, Pregnant SWAT Officer Murder सहित आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें