अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिको का नौसेनिक जहाज, 19 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2025

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रचार यात्रा पर आए मेक्सिको की नौसेना के एक जहाज के ऐतिहासिक ब्रुकलिन ब्रिज से टकराने पर 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। न्यूयॉर्क के मेयर ने यह जानकारी दी।

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि इस दुर्घटना में 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि हालांकि 142 साल पुराने पुल को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और यह जांच की जा रही है कि टक्कर लगने का कारण क्या है।

कई प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए वीडियो में पुल के ‘डेक’ से टकराने पर जहाज के ‘मास्ट’ टूटते और आंशिक रूप से ढहते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो में टक्कर के समय पुल पर भारी यातायात देखा जा सकता है। जहाज पर विशाल हरा, सफेद और लाल मैक्सिकन झंडा लहरा रहा था।

मैक्सिको की नौसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अकादमी प्रशिक्षण पोत ‘क्वाउटेमोक’ ब्रुकलिन ब्रिज से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया और अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका।

‘पोस्ट’ में कहा गया है कि नौसेना और स्थानीय प्राधिकारी कर्मियों और सामग्री की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। ब्रुकलिन ब्रिज का उद्घाटन साल 1883 में किया गया था। इस मुख्य हिस्सा लगभग 1,600-फुट (490-मीटर) लंबा है।

शहर के परिवहन विभाग के अनुसार, हर दिन 1,00,000 से अधिक वाहन और अनुमानित 32,000 पैदल यात्री इस पुल से गुजरते हैं। मैक्सिकन नौसेना के अनुसार, लगभग 297 फुट लंबा और 40 फीट चौड़ाकुआउटेमोक जहाज पहली बार 1982 में पानी में उतरा था।

प्रमुख खबरें

खीर, हलवा और लड्डू में चीनी घटाएं, स्वाद नहीं-जानिए ये स्मार्ट किचन ट्रिक्स

गुस्से में ट्रंप, NATO तहस-नहस! मार्क रूटे को व्हाइट हाउस में बुलाकर जमकर सुना दिया

Bangladeshi Infiltrators की खैर नहीं, Bengal, Assam, Gujarat ने घुसपैठियों के खिलाफ अभियान और तेज किया

Vanakkam Poorvottar: CM Vijay ने विधानसभा में उड़ाया Stalin का मजाक, जवाब में DMK प्रमुख ने किया तगड़ा पलटवार