इस देश में लगातार हो रही पत्रकारों की हत्या, एक और टेलीविजन एकंर को मारी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में सीमाई इलाके के शहर सियूदाद वॉरेज में एक टेलीविजन पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभियोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चिहुआहुआ राज्य के अभियोजकों ने बताया कि पत्रकार अर्तुरो अल्बा मेडिना का शव बृहस्पतिवार को सड़क पर मिला, उन्हें गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि पत्रकार की हत्या में कम से कम दो हमलावर शामिल थे।अभियोजकों ने दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प लिया है। अभियोजकों ने बताया कि मेडिना एक टीवी एंकर के रूप में काम करते थे और एक स्थानीय कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में भी सेवा दे चुके थे।

इसे भी पढ़ें: अंतिम चरम पर जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप की तेज हुई जुबानी जंग, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक वह मल्टीमीडियोज टेलीवीजन पर शो लेकर आए थे और उन्होंने अपराध और हिंसा पर रिपोर्टिंग की थी। पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ी एक समिति ने इस ‘नृशंस हत्या’ की निंदा की है और प्रशासन से तत्काल पारदर्शी तरीके से जांच की मांग की है। मेक्सिको में इस साल अब तक सात पत्रकारों की हत्या हो चुकी है और पिछले 20 वर्षों में 140 से ज्यादा पत्रकार यहां मारे गए हैं।

प्रमुख खबरें

परिवारवाद के घोर विरोधी Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बेटे Nishant Kumar के हाथ में सौंपी JDU की कमान, बनेंगे बिहार के अगले उपमुख्यमंत्री

Merops Anti-Drone System | Iran के सुसाइड ड्रोनों की अब खैर नहीं! अमेरिका ने तैनात किया किलर ड्रोन सिस्टम, मिनटों में करेगा शिकार

West Asia Conflict Impact | पश्चिम एशिया में तनाव के बीच रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितनी बढ़ी कीमत

Donald Trump की लोकेशन हुई ट्रेक! Russia- Iran का सीक्रेट इंटेलिजेंस पैक्ट, मास्को-तेहरान मिलकर मचाएंगे तबाही