Breaking: पठानकोट हमले को लेकर MHA का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर को घोषित किया गया आतंकवादी

By अंकित सिंह | Apr 12, 2022

2016 में पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के पाकिस्तानी हैंडलर अली काशिफ जान को सरकार ने आतंकवादी घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने इस बात की घोषणा की है। गृह मंत्रालय के मुताबिक पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर 2016 के आतंकी हमले का पाकिस्तानी सूत्रधार अली काशिफ जान को आतंकवादी घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि आतंकवादी अली काशिफ जान पाकिस्तान स्थित आतंकी ‘लॉन्च पैड’ से काम करना जारी रखे हुए है। वह भारत में हमलों के लिए आतंकवादियों की लगातार भर्ती कर रहा है। जान उर्फ ​​जान अली काशिफ तीसरा आतंकवादी है जिसे केंद्र सरकार ने पिछले पांच दिनों में आतंकवादी घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले का हैंडलर जान था, जिसमें सात सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक मारे गए थे। जान राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा दर्ज और जांच किए जा रहे विभिन्न मामलों में भी आरोपी है। इन मामलों में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav