माइक्रोसाफ्ट इंडिया देश की सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड, दूसरेऔर तीसरे नंबर पर रही ये कंपनियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2020

नयी दिल्ली। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसाफ्ट इंडिया देश की सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड बनकर उभरी है।इसके बाद बेहतर नियोक्ता ब्रांड के तौर पर दूसरे नंबर पर सैंमसंग इंडिया और तीसरे पर अमेजॉन इंडिया रही है।एक सर्वेक्षण में यह कहा गया है। रैंडस्टैड एम्पलायर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2020 के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट इंडिया को वित्तीय सेहत, मजबूत पहचान और आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के मामले में ऊंचे अंक प्राप्त हुये हैं। आरईबीआर ने इस मामले में 33 देशों की 6,136 कंपनियों के 18 से 68 आयुवर्ग के 1,85,000 लोगों के विचार लिये हैं।आरईबीआर का मानना है कि 2020 में भारतीय कार्यबल के लिये नियोक्ता का चुनाव करते समयकाम- जिंदगी के बीच संतुलन सबसे शीर्ष पर बनकर उभरा है।सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 43 प्रतिशत लोगों ने यह कहा।

प्रमुख खबरें

Nepal में जल प्रलय! बाढ़ में 1000 लोग लापता होने की आशंका, 8 की मौत, बचाव अभियान जारी

Rohingya Refugees ने म्यांमा सुरक्षित वापसी की उठाई मांग, Bangladesh में निकाली रैली

दिल्ली में शुरू हुई लक्ष्मी योजना, महिलाओं के मिले 2,500, CM Rekha Gupta ने कही यह बड़ी बात

Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस