Trump के ऐलान से भड़का मिडिल ईस्ट, मिस्र में अरब देशों ने बुला ली बड़ी बैठक

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2025

इजरायल और हमास के बीच गाजा में फिलहाल युद्ध पर विराम लगा है। इजरायली बंधक और फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई चल रही है। जो कि इस विराम में पहले चरण का मकसद था। इस बीच ट्रंप ने गाजा को कब्जाने का ऐलान किया है। इन तमाम राजनीतिक उठा पटक के बीच मिस्र में इमरजेंसी अरब समिट होने जा रही है। मिस्र में 27 फरवरी को इमरजेंसी अरब समिट आयोजित किया जाना है। जिसमें फिलिस्तिनियों को लेकर चल रहे अमेरिकी प्लान और बयानबाजी पर चर्चा की जाएगी। मिस्र के विदेश मंत्री ने इसका ऐलान किया है। इमरजेंसी समिट ऐसे समय में बुलाई गई है जब ट्रंप ने गाजा को कब्जाने की अपनी मंशा जाहिर की है। आपको बता दें कि मिस्त्र के विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया कि मिस्र फिलिस्तीनी मुद्दे पर 27 फरवरी को एक इमरजेंसी अरब समिट की मेजबानी करेगा। जिसमें फिलिस्तीन के नए और गंभीर घटनाक्रमों पर चर्चा भी की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: मुझे रोक सके तो रोक लो...इस भारतवंशी की एलन मस्क को खुली चुनौती, अब क्या करेंगे ट्रंप?

ट्रंप ने गाजा पट्टी पर नियंत्रण करने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराई। उन्होंने एयर फोर्स वन विमान में संवाददाताओं से कहा कि मैं गाजा को खरीदने और उस पर स्वामित्व के लिए प्रतिबद्ध हूं। जहां तक ​​इसके फिर से निर्माण की बात है तो हम पश्चिम एशिया के अन्य देशों को इसके कुछ क्षेत्र निर्माण के लिए दे सकते हैं। अन्य लोग हमारे तत्वावधान में ऐसा कर सकते हैं, लेकिन हम इसे अपने स्वामित्व में लेने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमास वापस न लौटे।’’ ट्रंप ने कहा कि अरब देश उनसे बातचीत के बाद फलस्तीनियों को अपने यहां लेने पर सहमत हो जाएंगे और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर फलस्तीनियों के पास विकल्प होगा तो वे आसानी से गाजा छोड़ देंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य