मीका सिंह ने दी कंगना रनौत को नसीहत, कहा- बयानबाजी छोड़कर कुछ अच्छा काम करें

By रेनू तिवारी | Dec 09, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ इस समय पंजाबी सिनेमा एक सुर में खड़ा हुआ है। कंगना रनौत ने जब से किसान आंदोलन पर ट्वीट करना शुरू किया तब से उनके खिलाफ विरोध के सुर तेज होते गये। कंगंना और दिलजीत दोसांझ की सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई जिसमें एक गलत ट्वीट के कारण कंगना का पलड़ा हल्का हो गया और कंगना को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। 

इसे भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पर विराट कोहली के इस ट्वीट को 2020 में मिले सबसे ज्यादा लाइक  

मीठा बोलते हुए मीका सिंग ने कंगना रनौत को नसीहत दी कि कंगना बयानबाजी न करें इसकी बजाए कुछ भला काम करें जिसकी मदद से लोगों को हेल्प मिल सके। मीका ने कहा कि उनकी टीम मिलकर रोजाना 5 लाख से ज्यादा लोगों को खाना खिलाती हैं। मीका ने कंगना से कहा कि तुम 20 लोगों को ही खाना खिला कर कुछ नेक काम कर लो।

मीका ने कहा था कि सोशल मीडिया पर 'शेरनी' होने का ढोंग करना आसान है, और कंगना को ज़रूरतमंदों को खिलाने में मदद करने पर विचार करना चाहिए। इससे पहले, मीका ने एक ट्वीट में लिखा था कि हालांकि वह खुद को कंगना का प्रशंसक मानता थे, लेकिन वह एक बुजुर्ग महिला के खिलाफ उनके कमेंट ने नाखुश हैं। जो किसान विरोध प्रदर्शनों में शामिल थीं। कंगना की टिप्पणियों की दिलजीत दोसांझ, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर और कई पंजाबी हस्तियों जैसे कि अम्मी विर्क और अन्य ने आलोचना की थी। उनके बाद ट्वीट डिलीट कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में