अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पर विराट कोहली के इस ट्वीट को 2020 में मिले सबसे ज्यादा लाइक

Virat Kohli
रेनू तिवारी । Dec 8 2020 3:55PM

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सबसे मशहूर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। साल 2020 में दोनों के नाम एक और उपलब्धि हुई है।

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सबसे मशहूर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। साल 2020 में दोनों के नाम एक और उपलब्धि हुई है। इस साल अगस्त में, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझी की थी कि वह मां-बाप बनने की उम्मीद कर रहे हैं। ट्विटर इंडिया ने यह घोषणा की है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बच्चे की उम्मीद कर रहे है वाली दोनों की तस्वीर को ट्विटर पर सबसे ज्यादा लाइक किया गया है। विराट और अनुष्का शर्मा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: फिल्म 'शकीला' से आउट हुआ पंकज त्रिपाठी का पोस्टर, ऋचा चड्ढा के साथ लीड रोल में आएंगे नजर  

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की थी। तस्वीर में अनुष्का को काले, पोल्का-डॉट वाली ड्रेस पहने हुए देखा गया था, जबकि विराट उनके पीछे खड़े थे। विराट और अनुष्का दोनों के चेहरों पर प्यारी मुस्कान थी। तस्वीर में अनुष्का का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। अनुष्का शर्मा की ब्लैक ड्रेस पर भी काफी मीम बने थे। कुछ मिला कर ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: क्या कृति सेनन हुई कोरोना वायरस से संक्रमित? चंढीगढ़ से लौटने के बाद करवाया टेस्ट 

आधिकारिक ट्विटर इंडिया ने विराट कोहली को टैक करते हुए उसी तस्वीर को पोस्ट करते हुए ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी है कि साल 2020 में अनुष्का विराट और उनके आने वाले बच्चे की तस्वीर और खबर को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।  

अगस्त के बाद से, अनुष्का शर्मा ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री हर तस्वीर में शानदार दिखती है। जनवरी 2021 तक अनुष्का शर्मा की डिलीवरी की उम्मीद की जा रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़