क्या रूस पर होगा NATO का बड़ा मिलिट्री ऑपरेशन? यूक्रेन के बाद अब रोमानिया के जहाज पर हमला कर दी है खुली चुनौती

By अभिनय आकाश | Feb 25, 2022

यूक्रेन संकट के बीच नाटो की बैठक शाम के 7:30 बजे से चल रही है। बताया जा रहा है कि रूस पर सैन्य कार्रवाई के पक्ष में नाटो देश हैं। इटली और तुर्की यूक्रेन की सैन्य मदद के लिए तैयार है। उसके बाद 1: 30 संयुक्त राष्ट्र की बैठक भी है। लेकिन इन बैठकों के दौर के बीच  रूस का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन के बाद रोमनिया पर रूस ने निशाना साधा है। रोमानिया के जहाज पर रूस का बड़ा हमला हुआ है। ब्लैक सी में रोमानिया के जहाज पर हमला किया गया है। जिसके बाद से कहा जा रहा है कि नाटों देशों को ललकारने के लिए रूस की तरफ से ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन संकट पर हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले- सरकार नीतियों को जनता के सामने रखें

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रेस कॉनफ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से पूछा गया था कि आप सैन्य कार्रवाई तब करेंगे क्या जब किसी नाटो देश पर हमला किया जाएगा? बाइडेन ने कहा कि वह नाटो देशों की इंचभर भी जमीन की रक्षा करेंगे।  बता दें कि अप्रैल 2004 में रोमानिया का झंडा भी नाटो के हेडक्वाटर में फहराया गया था। जिसके बाद रूस के ये कदम को खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा