दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 26.5 डिग्री सेल्सियस, बूंदाबांदी होने का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। आईएमडी ने बारिश होने के मद्देनजर शहर के लिए ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया है। ‘ग्रीन अलर्ट’ का मतलब है सब सही है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में होने वाले घटनाक्रम के बेहद महत्वपूर्ण परिणाम होंगे : जयशंकर

‘रेड’ अलर्ट’ बेहद खराब मौसम के संबंध में जारी किया जाता है, जब निश्चित रूप से आवाजाही और बिजली आपूर्ति बाधित हो तथा जिस दौरान जानमाल को नुकसान पहुंचने की भी आशंका हो। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 रहा। एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच अच्छा , 51 और 100 के बीच संतोषजनक , 101 और 200 के बीच मध्यम , 201 और 300 के बीच खराब , 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा

कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब

गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक Double Medal: 5000m में Bronze और Soman Rana ने जीता Shotput Gold Medal

पानी मांगने के बहाने भरोसा जीता और फिर... Kulgam में एक आतंकवादी ने कैसे दो मजदूरों की जान ले ली