By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2024
राजस्थान के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अजमेर और सिरोही में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।