बाल भिखारियों DNA टेस्ट कराने के आदेश के बाद, मंत्री बलजीत कौर का दावा- 'पंजाब में भीख मांगने वाले 21 बच्चों को बचाया गया'

By रेनू तिवारी | Jul 21, 2025

अधिकारियों ने गुरुवार (17 जुलाई, 2025) को कहा, "बाल तस्करी और भीख मांगने के लिए उनके शोषण को रोकने के उद्देश्य से, पंजाब सरकार ने सभी उपायुक्तों (डीसी) को निर्देश दिया है कि वे सड़कों पर वयस्कों के साथ भीख मांगते पाए जाने वाले बच्चों का डीएनए परीक्षण करें ताकि उनके रिश्ते की पुष्टि हो सके।" अब पंजाब की समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने रविवार को बताया कि लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर जिलों से भीख मांगने वाले 21 बच्चों को बचाया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि लुधियाना में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों से 18 और एसबीएस नगर से तीन बच्चों को बचाया गया। एक बयान में कौर के हवाले से कहा गया कि बचाए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बाल गृह में सुरक्षित भेज दिया गया है। यदि जांच में पता चलता है कि कोई उन्हें भीख मांगने के लिए मजबूर करता था, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Politics | 'कई विपक्षी सांसद भाजपा के संपर्क में, जल्द ही हमारा संख्याबल बढ़ेगा', महाराष्ट्र के मंत्री का दावा

अन्य जिलों से भिक्षावृत्ति की कोई सूचना नहीं है। मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे बाल भिक्षुओं को भीख न दें और इन बच्चों के दिखने पर 1098 पर सूचना दें।

प्रमुख खबरें

कर्तव्य पथ पर शहादत: महाराष्ट्र में पेट्रोल पंप सील करने गए IOC अधिकारी की चाकू घोंपकर हत्या, 2005 के मंजूनाथ कांड की यादें ताजा

Tamil Nadu के अस्पतालों में दवाओं पर त्रिभाषा फॉर्मूले का DMK ने किया कड़ा विरोध

Amazon Great Indian Festival Sale: 8 अक्तूबर से शुरू, iPhone 16 और Samsung फोन्स पर भारी छूट

Rise And Fall S2 | राइज़ एंड फ़ॉल 2 को लगा दोहरा झटका! तेज प्रताप यादव और करण पटेल ने अपनी मर्ज़ी से छोड़ा शो? जानिए असल वजह क्या है?