BJP के केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, विपक्ष कर रहा संस्कारो को सीखने की कोशिश

By सत्य प्रकाश | Nov 06, 2021

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि सकल उद्यम कर ले विपक्ष आज मोदी युग है और प्रदेश में योगी सरकार की जनकल्याण व कानून व्यवस्था को समाज देख रहा है। दरसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम में पूजन के बाद आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण के कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़ने अयोध्या पहुंचे थे।

 अयोध्या के प्राचीन क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में प्रसारित किए गए प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया और उन मार्मिक क्षणों के साक्षी बने, जिसमें श्री मोदी शाश्वत सनातन धर्म की पुनर्स्थापना करने वाले आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण कर रहे थे, प्रधानमंत्री ने यूं ही मूर्ति का अनावरण किया तो उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया, इस मार्मिक दृश्य के बाद केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे और अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में विशिष्ट धार्मिक आयोजन रुद्राभिषेक भी किया। इस दौरान कहा कि देश की खुशहाली, सुख समृध्दि,आरोग्य मंगल कामना के साथ अयोध्या में अनुष्ठान किया गया है।और आदि शंकराचार्य ने शाश्वत सनातन धर्म के संस्कारों को स्थापित और संगठित किया था। जिसका भाव लोक कल्याण था। उसी भाव से प्रधानमंत्री ने शंकराचार्य की समाधि का पुनर्निर्माण कराया है और मूर्ति का अनावरण भी किया। 

 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में निकाली गई रामायण के प्रसंगों पर सजी झांकियां, नगरवासियों ने फूलों से किया स्वागत

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमलावर करते हुए कहा कि विपक्ष कोशिश कर रहा है संस्कारों को सीखने की। जिसका अयोध्या प्रत्यक्ष गवाह है। यह प्रसन्नता का विषय है कि वह संस्कार सिख रहे है। पूजा अर्चन किसी दल का नही संपूर्ण भारत वासियों का है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल यादव के एक होने पर बोले कि सभी प्रयास विपक्ष कर ले। मोदी युग, योगी सरकार के लोक कल्याण के कार्य,कानून व्यवस्था की नियंत्रित स्थिति, विकास को जनता देख रही है।जनता को मालूम है कि जिस तरह लूट खसोट ये लोग कर चुके है,भूल के भी इन्हें समर्थन नहीं करेगी।जनता जानती है कि वही जंगल राज फिर आ जायेगा। योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत