मंत्री को लेनी चाहिए जिम्मेदारी, उच्च स्तरीय जांच टीम बने : कमलनाथ

By Suyash Bhatt | Nov 09, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के कमल नेहरू अस्पताल में आग लगने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जहां नवजातों की जान चली गई है। उन्होंने मांग करते हुए ये भी कहा कि मंत्री, जो विभाग के प्रभारी हैं घटना की जिम्मेदारी लें।

इसे भी पढ़ें:पीसीसी कार्यालय में बैठक के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मोबाइल फोन हुआ चोरी 

उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है जब उसी अस्पताल में आग लगी है। यह घोर लापरवाही है। अग्नि सुरक्षा उपकरण खराब थे और जिम्मेदार अधिकारी अनजान थे। उन्होंने आगे कहा कि जिम्मेदारियां तय की जानी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

दरअसल भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में लगी आग ने चार नवजातों की जान ले ली। सात से अधिक बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। और उनका भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:पिता में अपनी नवजात बच्ची को आग की उन लपटों और धुएं में मरते देखा है 

वहीं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल कमला नेहरू अस्पताल पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी बहस हुई। दरअसल उन्हें एसएनसीयू वार्ड में जाने से रोक दिया गया था जहां आग लग गई थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।