खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार आवेदन जमा करने की समय सीमा बढ़ायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय ने इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा शुक्रवार को एक सप्ताह बढ़ा दी, जिससे यह ऑनलाइन प्रक्रिया 28 जून तक जारी रहेगी। इससे पहले नामांकन और आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 21 जून तय की गयी थी। भारत सरकार के अवर सचिव सुदर्शन गरलापति द्वारा जारी एक परिपत्र के मुताबिक, ‘‘आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2021 से बढ़ाकर 28 जून, 2021 करने का निर्णय किया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: सिक्किम में कोविड-19 के 162 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

पिछले साल ऑनलाइन समारोह में 74 प्राप्तकर्ताओं ने पुरस्कार लिये थे। इस दौरान पुरस्कार राशि में बड़ी बढ़ोतरी करते हुए खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं को 25 लाख रुपये, अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को 15 लाख रुपये, द्रोणाचार्य (जीवनपर्यंत) 15 लाख रुपये और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रुपये पुरस्कार राशि के तौर पर दिये गये थे। इसके साथ ही अभूतपूर्व कदम के तहत पिछले साल क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पहलवान विनेश फोगाट, पैरालिंपियन मरियप्पन थंगावेलु और टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को संयुक्त रूप से खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार