सिक्किम में कोविड-19 के 162 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

Covid-19 in Sikkim

सिक्किम में शुक्रवार को कोविड-19 के 162 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,058 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 290 हो गयी।

गंगटोक। सिक्किम में शुक्रवार को कोविड-19 के 162 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,058 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 290 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी सिक्किम जिले में सबसे अधिक 133 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पश्चिम में 19, दक्षिण में 10 नये मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने मेकेदातु मुद्दा नहीं उठाने के लिए भाजपा पर साधा निशाना

सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,900हो गयी है। बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में अब तक 15,618 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने 800 पुलिस उप-निरीक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी

सिक्किम में कोविड-19 की संक्रमण दर 11.4 प्रतिशत हो गयी है जबकि ठीक होने की दर 81.9 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 1.54 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 1,411 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़