घूमने के शौकीनों के लिए Independence Day पर Tourism Ministry ने पेश किया 'ट्रैवलर्स मैप ऑफ इंडिया', मिलेगी 600 से अधिक पर्यटन स्थलों की जानकारी

By रितिका कमठान | Aug 14, 2023

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस वर्ष केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने घूमने के शौकीनों के लिए खास पेशकश की है। देश के 600 से अधिक ट्रेवल डेस्टिनेशन को एक ही जगह लाकर 'ट्रैवलर्स मैप ऑफ इंडिया' लॉन्च किया गया है। इसे पर्यटन मंत्रालय ने भारत की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप के साथ मिलकर पेश किया है।

इस साइट की मदद से पर्यटकों को देश के पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलेगी और वो अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों को देख सकेंगे।

ये साइट भारत में पर्यटन और पर्यटन उद्योग को भी विकसित करने में मदद करेगी। एक ही साइट पर यात्रियों को पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलेगी। इस वेबसाइट की मदद से कम से कम खर्च कर भी लोग शानदार पर्यटन स्थलों को देख सकेंगे। भारत के सभी राज्यों के पर्यटन स्थलों की जानकारी यहां उपलब्ध है।

इस साइट को जारी करने के मौके पर कंपनी ने भी बयान जारी किया है, जिसके मुताबिक, मेकमाईट्रिप द्वारा विकसित ट्रैवेलर्स मैप ऑफ इंडिया माइक्रोसाइट यात्रियों को उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार अपने देश में मौजूद बेहतरीन पर्यटन स्थलों की खोज करने के लिए एक मंच मुहैया कराता है। इस माइक्रोसाइट को भारत सरकार के दूरदर्शी कार्यक्रम देखो अपना देश के अनुरूप तैयार किया गया है। 

केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘‘ हम भारत के विविध गंतव्यों को प्रस्तुत करने और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मेकमाईट्रिप की पहल का स्वागत करते हैं। हम अपने देश को दुनिया भर में लोकप्रिय करने के अपने सामूहिक सपने को साकार करने के लिए ऐसी अन्य पहलों का भी स्वागत करते हैं।’’ 

मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक एवं समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश मागो ने कहा,‘‘ यह ट्रैवलर्स मैप ऑफ इंडिया करीब-करीब हर भारतीय यात्री की पंसद को दर्शाता है।’’ राजेश ने कहा, ‘‘ हमने हमेशा भारत के पर्यटन-स्थलों की विविधता का समर्थन किया है और हम इस खोज के दायरे को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। प्रत्येक भारतीय को देश के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और भौगोलिक वंडर्स की धरोहर का सशक्त प्रवक्ता बनने के लिए इससे बेहतर और क्या तरीका हो सकता है।’’ उन्होंने पयर्टन मंत्रालय का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘ हम अपनी इस पहल का समर्थन करने के लिए पर्यटन मंत्रालय के आभारी हैं। यह भारत को दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के मिशन में हमारे भरोसे की तसदीक करता है।

प्रमुख खबरें

Social Media पर Viral हुई Trump भैंसे की कहानी, Eid पर कुर्बान होने से बचाकर Zoo भेजा

अब Indore से सीधी ट्रेन जाएगी Nepal, IRCTC ने शुरू की बुकिंग, जानें किराया और पूरा Itinerary

Siddaramaiah ने Rajya Sabha का ऑफर ठुकराया, बोले- राष्ट्रीय राजनीति में रुचि नहीं

बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भागते देखकर मजा आ जायेगा! बंगाल में Bangladeshi Infiltrators को ढूँढ़ ढूँढ़ कर भगाया जा रहा है