शिवसेना के स्थानीय पदाधिकारी पर बदमाश ने गोलियां चलाईं, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2019

मुंबई। मुंबई के उपनगर विखरोली में गुरुवार को सुबह शिवसेना के 55 वर्षीय एक पदाधिकारी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलियां चलाईं जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना विखरोली के टैगोर नगर क्षेत्र के साई मंदिर परिसर में सुबह सात बजकर करीब 15 मिनट पर हुई। विखरोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बतयाा कि शिवसेना पदाधिकारी चंद्रशेखर जाधव मंदिर परिसर में बैठे हुए थे तभी 22 वर्षीय अभय कुमार सिंह ने चार से पांच गोलियां उन पर चलाईं। उन्होंने बताया कि जाधव के एक कंधे पर गोली लगी है और उन्हें विखरोली के गोदरेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद जाधव के बेटे और कुछ अन्य ने हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई की।

आरोपी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है और उसे चोटें आई हैं जिसके बाद उसे राजवाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और हथियार कानून के तहत गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी से हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: राहुल ने सावरकर विरोधी टिप्पणी करके अपनी दादी का अपमान किया: भाजपा

अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस हमले के कारण का पता नहीं चला है। विखरोली के शिवसेना विधायक सुनील राउत ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ प्राथमिक जानकारी से पता चला है कि जाधव मंदिर में बैठे थे और उन पर व्यक्ति ने गोली चलाई। गोली उनके कंधे को छूते हुए निकल गई। वह खतरे से बाहर हैं।’’

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं