राहुल ने सावरकर विरोधी टिप्पणी करके अपनी दादी का अपमान किया: भाजपा

rahul-insults-his-grandmother-by-making-anti-savarkar-remarks-says-bjp
[email protected] । Dec 16 2019 8:35AM

भाजपा नेता ने मुंबई भाजपा का उपनगर बोरीवली से मार्च समाप्त होने पर दादर के शिवाजी पार्क में सावरकर स्मारक पर यह कहा। भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख मंगल प्रभात लोढ़ा समेत कई भाजपा नेता इस मार्च में शामिल हुए।

मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर टिप्पणी कर अपनी दादी एवं दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का ‘‘अपमान’’ किया। हुसैन ने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी माफी भी मांगना चाहे तो भी देश उनकी टिप्पणियों के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

भाजपा नेता ने मुंबई भाजपा का उपनगर बोरीवली से मार्च समाप्त होने पर दादर के शिवाजी पार्क में सावरकर स्मारक पर यह कहा। भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख मंगल प्रभात लोढ़ा समेत कई भाजपा नेता इस मार्च में शामिल हुए। यह मार्च पश्चिम उपनगर बोरिवली से शाम चार बजे शुरू हुआ था। इस बीच, पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सावरकर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी का पुतला फूंका।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़