गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया आदेश, कहा - MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की होगी जांच

By सुयश भट्ट | Mar 29, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा और परिणाम में सवाल उठने के बाद पीईबी ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। जिसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के जांच के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:जनता को महंगाई की मार, 112 रुपए पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल हुआ 95 के पार, 

वहीं गृह मंत्री ने कहा कि रिजल्ट जो आया है स्पष्ट है। यदि किसी ने इस तरह का कूट रचित काम किया है तो हमें आकर बताएं। कल कुछ अभ्यर्थियों ने मुलाकात की थी। वरिष्ठ अधिकारियों से मैंने की बातचीत की है। उन्होंने कहा कि MAPIT के माध्यम से जांच के भी निर्देश दिए हैं।

दरअसल पीईबी ने ट्वीट के जरिए अपना जवाब दिया है। लिखा है कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 जनवरी-फरवरी 2022 में आयोजित की गई और उसका प्रथम चरण का परिणाम भी पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा हस्ताक्षरित नियम पुस्तिका के आधार पर ही दिनांक 24 मार्च 2022 को घोषित किया गया है। 6000 पदों के लिए प्रथम चरण में 05 गुना (लगभग 30000) अभ्यर्थियों की लिस्ट पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई गई है।

इसे भी पढ़ें:पुलसि आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले का पीईबी ने दिया स्पष्टीकरण, ट्वीट कर दिया जवाब 

पीईबी ने लिखा कि फाइनल रिजल्ट वर्गवार और आरक्षण नियमों के आधार पर होता है। इसलिए पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा और प्रथम चरण के रिजल्ट में अभ्यर्थियों को कोई शंका करने की आवश्यकता नहीं है। पीईबी यह आश्वस्त करता है कि परीक्षा नियम पुस्तिका के अनुसार कराई गई है और परिणाम भी पारदर्शी होगा।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल