मिश्रा ने कहा पूरी प्रदेश सरकार छपास रोग से ग्रस्त

By दिनेश शुक्ल | Mar 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया महासचिव के.के.मिश्रा ने कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रायोजित अभियानों को ‘छपास रोग’ से ग्रसित बताया है। उन्होंने कहा कि जब पूरी सरकार ही इस ‘छपास रोग’ से मुक्ति नहीं पाना चाहती है, तो कोरोना संक्रमण से मुक्ति कैसे मिलेगी ?

इसे भी पढ़ें: मास्क न पहनना सामाजिक अपराध : डॉ. नरोत्तम मिश्रा

मिश्रा ने कहा कि लेकिन उसके पूर्व उन्होंने इंदौर के पलासिया स्थित व्यस्ततम इलाके 56 मार्केट में सार्वजनिक मंच लगवाया, प्रायोजित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठी कर कोरोना संक्रमण परोसने का राजनैतिक अभियान चलाया, जो घोर आपत्तिजनक और गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे ‘छपास रोग’ से इतर इस विषयक सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को सार्वजनिक करें तो बेहतर होगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह