‘मिशन मजनू’ एक प्रयोग है, इसके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है : रश्मिका मंदाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

मुंबई। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना तेलुगु में हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म “पुष्पा : द राइज” को देश भर में दर्शकों से मिल रही अपार प्रशंसा से स्तब्ध हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि लोग उनकी आगामी हिंदी फिल्मों “मिशन मजनू” और “गुडबाय’’ को भी उतना ही पसंद करेंगे। फिल्म उद्योग में हाल में पांच वर्ष पूरे करने वाली अभिनेत्री ने 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘‘किरिक पार्टी” से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्मों “गीत गोविंदम”, “देवदास”, “डियर कॉमरेड”, “सुल्तान” (तमिल) और “यजमान” (कन्नड़) जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया।

इसे भी पढ़ें: पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की करेगी जांच

कोविड-19 से पहले मेरी फिल्में हिट हुई थीं और इन बीते वर्षों में भी। मैं उम्मीद कर रही हूं कि 2022 में भी यह सिलसिला जारी रहे।” उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद कर रही हूं कि जिन हिंदी फिल्मों ‘मिशन मजनू’ और ‘गुडबाय’ से मैं जुड़ी हूं, वे भी अच्छा प्रदर्शन करें। मैं बहुत खुश हूं कि ये दोनों फिल्में बनीं। ‘पुष्पा’ के साथ, यह साल बेहतरी के साथ खत्म हुआ।” 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी, ‘मिशन मजनू’ पाकिस्तान के बीचों-बीच भारत के सबसे साहसिक मिशन की कहानी है जिसने दोनों देशों के बीच के रिश्तों को हमेशा के लिए बदल दिया। वहीं, ‘क्वीन’ फिल्म के निर्देशक विकास बहल की ‘‘गुडबाय” बाप-बेटी की कहानी है। इसमें नीना गुप्ता और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे। दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होनी हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी