कोरोना का बरपा कहर, इंडोनेशिया में आम जनता के लिए शुरू किया गया कोविड-19 बूस्टर अभियान

Indonesia starts COVID boosters for elderly, others at risk

इंडोनेशिया में आम जनता के लिए ‘कोविड-19 बूस्टर’ अभियान शुरू किया।इंडोनेशिया में लगभग 11.7 करोड़ लोग टीके की दो खुराक ले चुके हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा, ‘‘ यह देखते हुए कि कोरोना वायरस बदलता रहता है, समाज की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह प्रयास महत्वपूर्ण है।

जकार्ता। इंडोनेशिया ने बुधवार से आम जनता को कोविड-19 रोधी टीकों की ‘बूस्टर’ खुराक देनी शुरू कर दी है। अभियान के तहत फिलहाल बुजुर्गों तथा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार को जनवरी में उन 2.1 करोड़ लोगों को ‘बूस्टर’ खुराक देने की उम्मीद है, जिन्होंने कम से कम छह महीने पहले अपनी दूसरी खुराक ली थी।

इसे भी पढ़ें: माली पर प्रतिबंधों के लिए संयुक्त राष्ट्र के समर्थन को रूस और चीन ने बाधित किया

इंडोनेशिया में लगभग 11.7 करोड़ लोग टीके की दो खुराक ले चुके हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा, ‘‘ यह देखते हुए कि कोरोना वायरस बदलता रहता है, समाज की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह प्रयास महत्वपूर्ण है।’’ इंडोनेशिया में अभी तक कोविड-19 के 42 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 1,44,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़