दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, मिचेल मार्श हुए चोटिल, IPL में खेलना संदिग्ध

By अनुराग गुप्ता | Mar 28, 2022

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आग़ाज़ हो चुका है अब तक तीन मुक़ाबले भी खेले जा चुकी है जिसमें तीनों दिग्गज टीमों को हार का सामना करना पड़ा है ।इन 3 टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स, मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर शामिल है। सुपर संडे को खेले गए मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुम्बई इंडियंस के ख़िलाफ़ शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। 

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक़्त पाकिस्तान दौरे पर है, जहां पर मेज़बान देश के साथ सीरीज़ खेल रही है। इस सीरीज़ में 3 टेस्ट मैच, 3 एकदिवसीय मैच और एक टी20 मैच शामिल है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ को 1-0 से अपने नाम कर लिया है जबकि एकदिवसीय मुक़ाबले की शुरुआत होने वाली है इससे पहले ही मिचेल मार्श चोटिल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022 | Gujarat Titans के उप-कप्तान बने Rashid Khan, गुजरात-लखनऊ के बीच पहला मुकाबला 

आईपीएल के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल मार्श को 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा था और वह पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज के समाप्त होने के बाद 6 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले थे लेकिन अब उनका खेलना ही संदिग्ध बताया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

TN Assembly का ऐतिहासिक फैसला, NEET Resolution पास कर विजय सरकार ने Social Justice की ओर बढ़ाया कदम

Sawan Fasting Food: सावन के व्रत में बोरियत दूर करेंगे ये Crispy Arbi Kebab, बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं Recipe

Sukhbir Badal का केजरीवाल को ओपन चैलेंज, पेपर लीक और Job Scams पर पंजाब के किसी भी University में करें बहस

Jharkhand Assembly स्थगित: छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई से BJP का भारी हंगामा