IIFA Awards: बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्टर्स करेंगे शिरकत, यहां देखें नामों की लिस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

मुंबई। मिथुन चक्रवर्ती, माधुरी दीक्षित, अर्जुन रामपाल और सान्या मल्होत्रा ​​सहित कई अन्य बॉलीवुड कलाकार अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के 22वें संस्करण में शिरकत करेंगे। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दो साल बाद होने वाले इस तीन दिवसीय समारोह में फिल्म उद्योग की कुछ बड़ी हस्तियां न सिर्फ मेजबान के रूप में हिस्सा लेंगी, बल्कि मंच पर प्रस्तुति भी देंगी। इनमें अभिनेता सलमान खान, टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन के अलावा अभिनेत्री अनन्या पांडे, सारा अली खान व नोरा फतेही शामिल हैं। यह पुरस्कार समारोह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के यास द्वीप पर दो जून से शुरू होगा। तमन्ना भाटिया, लारा दत्ता, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी, उर्वशी रौतेला और बोनी कपूर जैसी फिल्मी हस्तियां भी इसमें हिस्सा लेंगी।

प्रमुख खबरें

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

Commerce Ministry के तहत नया Authority करेगा 500 Crore से बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी

Rahul Gandhi मानहानि केस में Sultanpur कोर्ट में बहस अधूरी, अब 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

चोट से उबरकर Carlos Alcaraz की शानदार वापसी, Japan Open Tennis फाइनल में दर्ज की जीत