मोदी और शाह ने लोकतंत्र को किया निलंबित, 19 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर बरसे डेरेक ओ ब्रायन

By अनुराग गुप्ता | Jul 26, 2022

नयी दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है और मंगलवार को भी महंगाई, जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। ऐसे में राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसदों पर गाज गिरी और उन्हें एक सप्ताह के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। जिसको लेकर विपक्षी दल काफी ज्यादा नाराज दिखाई दे रहे हैं।

राज्यसभा से एक सप्ताह के लिए निलंबित हुए 19 विपक्षी सांसदों में अलग-अलग दलों के सदस्य शामिल हैं। जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव, मौसम नूर, शांता छेत्री, डोला सेन, अभिरंजन विश्वास, मोहम्मद नदीम उल हक, आर वद्दीराजू, एस कल्याणासुंदरम, आर गिररंजन, एनआर इलांगो, एम शणमुगम, दामोदर राव दिवाकोंडा और पी संदोष कुमार हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसदों पर कार्यवाही को लेकर भड़के अधीर रंजन, सरकार ने विपक्ष की आवाज को धमकाने के लिए उठाया क्रूर कदम 

लोकसभा सांसद भी नपे थे

राज्यसभा से 19 विपक्षी सांसदों के निलंबित होने से एक दिन पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के 4 सांसदों को मौजूदा सत्र की शेष अवधि से निलंबित कर दिया था। जिसमें मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, जोतिमणि और राम्या हरिदास शामिल हैं। दरअसल, कांग्रेस सांसदों ने आसन के समीप आकर जमकर नारेबाजी की और उनके हाथों में तख्तियां भी थीं।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर