पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर रविवार को शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की। उल्लेखनीय है कि बारातियों को ले जा रही एक एसयूवी के शनिवार रात सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के कटया गांव में एक खड़े एक ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने 1000 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का दिया तोहफा, कहा- राहुल अपना इटालियन चश्मा निकालकर विकास को देखें

कार्यालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल