दिल्लीवालों को मोदी ने दिलाया भरोसा, भाजपा सत्ता में आई तो बंद नहीं होगी कोई कल्याणकारी योजना

By अंकित सिंह | Jan 06, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों को आश्वासन दिया कि अगर विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आई तो कोई भी जन कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक कदम आगे बढ़ेगी और योजनाओं के कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। आप पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में अपनी हार को देखते हुए उन्होंने झूठ फैलाना शुरू कर दिया है कि अगर बीजेपी आएगी तो इसे रोक दिया जाएगा, उसे रोक दिया जाएगा। मोदी ने साफ तौर पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025 । आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे... भाजपा की परिवर्तन रैली में PM Modi का AAP पर बड़ा हमला

आप सरकार वर्तमान में कई योजनाएं चला रही है, जिनमें मुफ्त 200 यूनिट बिजली, मुफ्त 20,000 लीटर पानी और डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शामिल है। आप पदाधिकारी पहले भी दावा कर चुके हैं कि भाजपा इन मुफ्त सुविधाओं को खत्म कर देगी। वहीं, मोदी ने दिल्ली की आप सरकार पर केंद्र के साथ लड़ाई में एक दशक बर्बाद करने का आरोप लगाया और अपने लोगों से भाजपा को राष्ट्रीय राजधानी को भविष्य का शहर बनाने का मौका देने का आग्रह किया। मोदी ने कहा कि जब दिल्ली में इस आपादा से छुटकारा मिलेगा तभी विकास का डबल इंजन आएगा।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ