PM मोदी ने जर्मनी में दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2022

एल्माउ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, खाद्य सुरक्षा, रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स और डिजिटल वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता जताई। जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए रविवार से दो दिवसीय दौरे पर जर्मनी आए प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिणी जर्मनी के श्लॉस एल्माउ में सम्मेलन के इतर रामफोसा से मुलाकात की। 

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘जी7 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और हमने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपने दोनों देशों के बीच सहयोग पर चर्चा की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोदी और रामफोसा ने बहुपक्षीय निकायों में निरंतर समन्वय और उनके सुधार की आवश्यकता, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर कहा, ‘‘एक मूल्यवान साझेदार के साथ संबंधों को मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने जी7 सम्मेलन के इतर बातचीत की। उन्होंने व्यापार और दोनों देशों की जनता के स्तर पर संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों सहित भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चर्चा की।’’ 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने किया प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला, कहा- अपने ‘मित्रों’ को बना रहे 'दौलतवीर' और युवाओं को 4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों नेताओं ने ‘‘व्यापार, निवेश, रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने पर चर्चा की। वे क्षेत्रीय और बहुपक्षीय दोनों मंचों पर घनिष्ठ सहयोग जारी रखने पर सहमत हुए।’’ भारत के अलावा, जी7 शिखर सम्मेलन के मेजबान, जर्मनी ने अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। सात देशों के इस समूह (जी7) में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। वर्ष 2019 में भारत के 70वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति रामफोसा मुख्य अतिथि थे। वर्ष 2022 देशों के बीच 25 साल की रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र