मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, देश भर में खोले जाएंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2019

नरेंद्र मोदी सरकार ने फैसला किया है कि देशभर में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा की 24 हजार करोड़ के खर्च से यह मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। इन मेडिकल कॉलेजों का 2020-21 तक  निर्माण कर दिया जाएगा। जावड़ेकर ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में पीजी और एमबीबीएस की 45 हजार सीटें जोड़ी गई हैं और इस अवधि में 82 मेडिकल कालेजों को मंजूरी दी गई थी । सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि इससे लाखों की संख्या में गरीबों एवं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लाभ होगा और देहातों एवं ग्रामीण इलाकों में डाक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी । 

जावड़ेकर ने जोर दिया कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया के किसी देश में यह बड़ा विस्तार है। उन्होंने इसे मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इसके अलावा सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी सब्सिडी दी है। सरकार के फैसले के मुताबिक 60 लाख मीट्रिक टन चीनी का निर्यात किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 6 हजार 268 करोड़ रुपये के सब्सिडी को मंजूरी दी है, खास बात ये है कि ये सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में जाएगी। इसके अलावा 

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत