मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर उपलब्धियों का संकलन शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के उपलक्ष्य में केंद्र ने इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की उपलब्धियों का संकलन शुरू कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने कैबिनेट सचिवालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों को अपनी महत्वपूर्ण गतिविधियों तथा उपलब्धियों को सूचीबद्ध करने के लिए कहा था और उनमें से ज्यादातर ने अपने जवाब भेज दिए हैं। सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और इसके चलते लागू लॉकडाउन के कारण मौजूदा स्थितियों को देखते हुए सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन की संभावना नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी का सम्यक संदेश, बुद्ध से सीख लेकर कोरोना से जीतेगा देश, दिया चार आर्य सत्य का मंत्र

इसे भी पढ़ें: विशाखापत्तनम ने दिलाई भोपाल गैस त्रासदी की याद, इससे पहले भी भारत में हुई थी ऐसी तबाही

कृषि विपणन में विभिन्न सुधारों और किसानों को संस्थागत ऋण मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में पिछले रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। सूत्रों ने कहा कि सरकार के लिए पहली वर्षगांठ, महामारी के प्रकोप के मद्देनजर रणनीति की समीक्षा करने का एक अवसर है। सूत्रों ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सेवा की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए देश को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा