रोजगार देने में फेल हुई मोदी सरकार, भाजपा और केजरीवाल में ट्विटर वार

By अंकित सिंह | Mar 19, 2019

देश भर में आम चुनाव का बिगुल बज चुका है। सत्ता और विपक्ष के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। नेशनल सेंपल सर्वे आफिस की ताजा रपट कहती है कि इस समय देश में जैसी बेकारी फैली हुई है, वैसी पिछले 45 साल में कभी नहीं फैली। चपरासी की दर्जन भर नौकरियों के लिए लाखों अर्जियां क्यों आ जाती हैं? अर्जियां देने वालों में कई लोग बीए और एमए भी होते हैं। विपक्ष सबसे ज्यादा रोजगार को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है। 

इससे पहले सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक भारत में बेरोजगारी दर फरवरी 2019 में 7.2 फीसदी पहुंच गयी। सितंबर 2016 के बाद यह सबसे अधिक बेरोजगारी दर है। वहीं, पिछले साल फरवरी 2018 में बेरोजगारी दर 5.9 फीसदी थी। इसके बाद से ही राहुल गांधी और विपक्ष के तमाम बड़े नेता मोदी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। गांधी ने जहा फेसबुक पोस्ट में कहा कि खेतों में, कारख़ानों में,सीनों में नौजवानों के चुभते हुए रहते हैं टूटे टुकड़े अब अरमानों के तो वहीं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि युवा इस सरकार को माफ नहीं करेंगी।

इसे भी पढ़ें: राफेल डील में पकड़े जाने पर मोदी पूरे देश को चाहते हैं चौकीदार बनाना: राहुल

अब नया मामला भाजपा और केजरीवाल के बीच का है। AAP संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल मृने अपने ट्वीट में कहा कि 29 साल का एक लड़का मिला। 24 साल की उम्र में उसने मोदी जी को वोट दिया था क्योंकि मोदी जी ने कहा था नौकरी देंगे। अभी तक बेरोज़गार है। ना नौकरी लगी, ना शादी हो रही। एक बार और मोदी जी को वोट दे दिया तो अगली बार तक 34 का हो जाएगा। तब तक बहुत देर हो जाएगी। इस बार दोबारा ग़लती मत करना। 

इसे भी पढ़ें: पहले चायवाला और अब चौकीदार, देश वाकई बदल रहा है: मायावती

केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद भाजपा कहा चुप रहने वाली था। दिल्ली भाजपा ने ट्वीट कर केजरीवाल पर पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि एक 25 साल का लड़का मिला जो 18 साल की उम्र में अन्ना आंदोलन में शामिल हुआ था। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ AAP का प्रचार कर उसे दिल्ली की सत्ता तक पहुँचाया, पर बोला आज दुखी हूँ उसी केजरीवाल को सत्ता के लालच में भ्रष्टाचारी कांग्रेस के चरणों में लेटा देखकर। बोला दोबारा ग़लती नहीं करूँगा। भाजपा और केजरीवाल के इस जंग के बाद ऐसा लगता है कि 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड