मोदी सरकार ने 100 दिन में किये जनहित के ऐतिहासिक काम : जावड़ेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती सौ दिनों के दौरान किये महत्वपूर्ण कामों का लेखाजोखा पेश करते हुये दावा किया है कि जनहित के जो काम इस सरकार ने किये है, इससे पहले शायद किसी सरकार ने ऐसे काम नहीं किये हैं। जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया कि मोदी सरकार के सौ दिनों के कामों ने देश के नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाया है, देश के विकास में लोगों की भागीदारी बढ़ी है, साथ ही व्यवस्था में भी पारदर्शिता आयी है।

जावड़ेकर ने जम्मू कश्मीर से संविधान का अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी घोषित करने और तीन तलाक की कुप्रथा को अपराध घोषित करने को सौ दिनों के शुरुआती कार्यकाल के सबसे अहम और साहसिक फैसले बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान किये गये तमाम फैसलों की तैयारी लोकसभा चुनाव से पहले ही कर ली गयी थी।

इसे भी पढ़ें: जावड़ेकर ने मनमोहन के बयान को किया खारिज, दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

इसमें देश की अर्थव्यवस्था को पांच खरब अमेरिकी डालर के स्तर तक ले जाने के लक्ष्य को भी पूरा करने की कार्ययोजना भी शामिल है जिसे सरकार ने लागू करने का रोडमैप पिछले कार्यकाल में ही तय कर लिया था। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए

Nepal PM Balendra Shah ने UNGA में भारत-चीन के साथ Himalayan Climate Resilience Mechanism का दिया प्रस्ताव

White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमति

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम