इतिहास की सच्चाई बताना नहीं चाहती मोदी सरकार, गहलोत बोले- नेहरू के बिना अमृत महोत्सव कामयाब नहीं हो सकता

By अंकित सिंह | Aug 22, 2022

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अगले 25 साल भारत के अमृत काल के तौर पर घोषित किया गया है। सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव ही मनाया जा रहा है। इस सबके बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री और दिक्कत कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने साफ तौर पर कहा है कि बिना पंडित जवाहरलाल नेहरू के कोई अमृत महोत्सव कामयाब नहीं हो सकता है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बिना पंडित जवाहरलाल नेहरू के कोई अमृत महोत्सव कामयाब नहीं हो सकता। इनके (भाजपा) राज में इंदिरा गांधी का कोई जिक्र नहीं होता। बड़े-बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे उनकी बात नहीं होती। 

इसे भी पढ़ें: राज्यों को विश्वास में लेकर अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम करें प्रधानमंत्रीः अशोक गहलोत

गहलोत ने आरोप लगया कि मोदी सरकार इतिहास की सच्चाई बताना नहीं चाहती, इसका नुकसान आने वाले समय में पूरे देश को होगा। इससे पहले गहलोत ने कहा था कि आजादी का अमृत महोत्सव में केवल बड़े आयोजन हो रहे हैं। पंडित नेहरू के बिना आप कैसे मनाएंगे? इन आयोजनों में पंडित नेहरू का कोई नाम नहीं है। देश उनकी थीम को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर आप अमृत महोत्सव मना रहे हो तो बड़ा दिल रखो। पिछली सरकारों का भी विकास में योगदान होता है अगर आप सबको भुला दोगे.. आने वाली पीढियां आपको भुला देंगी.. यह संस्कार मत डालो..आप जो परंपरा गलत डालोगे वो ही व्यवहार आपके साथ होगा।

आपको बता दें कि आगामी 4 सितंबर को कांग्रेस पार्टी की दिल्ली में होने वाली 'महंगाई पर हल्ला बोल रैली' की तैयारियों को लेकर जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में अशोक गहलोत शामिल हुए थे। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 4 सितंबर को महंगाई पर हल्ला बोल रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग दिल्ली पहुंचकर केंद्र सरकार पर महंगाई कम करने का दबाव बनाएं। इसको लेकर आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हुई। महंगाई को लेकर 25 अगस्त को जिलेवार और 27 अगस्त को विधानसभावार बैठक होगी। 

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत के मंत्री ने करवा चौथ को लेकर दिया विवादित बयान, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ED, CBI और इनकम टैक्स का दुरुपयोग, राज्यों की सरकार गिराने का षड्यंत्र और धार्मिक असहिष्णुता का माहौल बना रही है। भाजपा ने राजनीतिक स्वार्थ से नफरत का बीज बोकर देश में अराजकता, डर और भय का माहौल बना दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत के सुशासन को बदनाम करने के लिए RSS-BJP वाले षड्यंत्र के तहत एजेंडा चला रहे हैं। भाजपा-आरएसएस का चेहरा ज्ञानदेव आहूजा और कांग्रेस का चेहरा गुड गवर्नेंस का है। भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है जबकि हमारा काम अच्छी योजनाओं का है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway पर 25 नवंबर से गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटी, 75 किमी प्रति घंटा तय

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार

भारत के खिलाफ Test मैच ड्रॉ कराने पर Luke Ronchi ने की बल्लेबाजों की तारीफ

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार