मोदी सरकार ने फोल्डर में पेश किया है बजट, हम iPad में करेंगे पेश: चिदंबरम

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2019

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज पेश किया। सरकार और उसके सहयोगी दल जहां बजट की तारीफ करते नहीं थक रहे वहीं कांग्रेस ने इस बजट को फीका बताया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा पेश आम बजट के बाद प्रेस कांफ्रेस करते हुए बजट को फीका करार दिया। इस दौरान प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे के ब्रीफकेस में बजट लाने की परंपरा को तोड़ते हुए लाल रंग के फोल्डर में लाए जाने पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि ये लोग फोल्डर में लेकर आए हैं कांग्रेस भविष्य में आई पैड में बजट लेकर आएगी।

 

इसके अलावा पी चिदंबरम ने बजट भाषण में मनरेगा, मिड डे मील, स्वास्थ्य सेवा, एससीए-एसटी, अल्पसंख्यक, महिलाओं के लिए आवंटित राशि का जिक्र नहीं होने पर हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी वर्ग को राहत नहीं मिली है उल्टे कई उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी और पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ गया जिसका असर करदाताओं पर पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह