मोदी सरकार को राजनीतिक रूप से दंडित न करें... Ceasefire तो लेकर ऐसा क्यों बोलीं महबूबा मुफ़्ती

By अंकित सिंह | May 14, 2025

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष को बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए और नरेंद्र मोदी सरकार को शांतिपूर्ण तरीके तलाशने के लिए राजनीतिक रूप से दंडित नहीं किया जाना चाहिए। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख मुफ्ती ने कहा कि जो लोग एयर-कंडीशन स्टूडियो और ड्राइंग रूम में बैठकर संघर्ष विराम की आलोचना करते हैं, उन्हें सीमा पर अपने परिवारों के साथ समय बिताना चाहिए ताकि वे मौत और विनाश की दैनिक वास्तविकता को सही मायने में समझ सकें।

इसे भी पढ़ें: Explained | जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा शुरू किया गया 'ऑपरेशन केलर' क्या है? लश्कर-ए-तैयबा की शामत बनकर आयी आर्मी

मुफ्ती ने कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह जैसे नेताओं ने साबित कर दिया कि सुरक्षा या संप्रभुता से समझौता किए बिना तनावपूर्ण समय में भी सीमा पार से बातचीत संभव है।" उन्होंने विपक्ष से राजनीति से ऊपर उठकर शांति और स्थिरता के लिए वास्तविक प्रयासों का समर्थन करने का आग्रह किया। पीडीपी नेता, जो 2016-18 के दौरान पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में जम्मू-कश्मीर के सीएम थे, ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत उन जहरीले आख्यानों के प्रति जागरूक हो जाए, जिन्हें टेलीविजन चैनलों द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है, जिन्होंने देश का ध्यान उसकी वास्तविक चुनौतियों और प्राथमिकताओं से खतरनाक तरीके से भटका दिया है।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू