Modi In Bahraich । यूपी में लगेगा जीत का चौका, मोदी बोले- राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी

By अंकित सिंह | Feb 22, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इन सबके बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहराइच में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और साथ ही साथ समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि आप जो इतनी बड़ी संख्या में भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं उससे साफ है यूपी चुनाव में इस बार भी जीत का चौका लगने वाला है। एक बार 2014, दूसरी बार 2017,  तीसरी बार 2019 और इस बार चौका। उन्होंने काह कि ये धरती महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम की महक लिए हुए है। पिछले वर्ष मुझे उनके स्मारक के शिलान्यास का भी सौभाग्य मिला। इस स्मारक में उनकी भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के समय किसी का साथ नहीं छोड़ती है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े राज्य की जिम्मेदारी मजबूत कंधों पर होनी चाहिए और इसीलिए टफ टाइम के लिए टफ लीडर जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है। आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा। सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट, देश को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि हमने तमाम संघर्षों से लोहा लेते हुए, आजादी से यहां तक का सफर तय किया है। हर भारतीय का ध्येय एक विकसित और समृद्ध भारत है। इस समृद्ध भारत के लिए उत्तर प्रदेश का विकसित और समृद्ध होना उतना ही जरूरी है। मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है, उसमें डबल इंजन की सरकार उतनी ही जरूरी है। मैंने 2014 से लेकर 2017 तक इन घोर परिवारवादियों का, उनका कामकाज, उनका कारोबार, उनके कारनामें बहुत करीब से देखा है।

इसे भी पढ़ें: Manipur Election 2022: हिंगांग में बोले PM मोदी, बीते पांच सालों की हमारी मेहनत ने आने वाले 25 सालों की एक ठोस नींव बनाई

मोदी ने कहा कि आप सभी को पता है कि गरीब के घर में कोई अनहोनी हो जाये तो उस परिवार पर क्या बीतती है। पैसे की कमी तो गरीब के जीवन पर दोहरा संकट ला देती है। गरीब की इसी तकलीफ को समझते हुए हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शुरू की थी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से हमने गरीब को 2-2 लाख रुपये का सुरक्षा कवर दिया। आज यूपी के साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा मेरे गरीब भाई बहन इन योजनाओं से जुड़े हुए हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि यूपी के गरीब परिवारों को बीते वर्षों में करीब 1,000 करोड़ रुपये की मदद सीधे उनके खाते में दी गई है। गरीबों के लिए सरकार की इसी संवेदनशीलता को इस कोरोना के काल में भी देखा है और महसूस किया है।

 

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 पर Pastel Suits के साथ पहनें ये Trendy Meenakari Jhumka, मिलेगा Royal Look

Karnataka में RSS के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं, Priyank Kharge का विधान परिषद में जवाब

दुश्मनों पर दनादन बरसेंगी मिसाइलें, भारत में Private Companies भी बनाएंगी Missiles, Rajnath Singh ने DRDO की Technology Transfer को दी मंजूरी

Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?