सेना की वीरता का इस्तेमाल बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कर रहे हैं मोदी: शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2020

मुम्बई। शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गलवान घाटी संघर्ष में भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई वीरता का इस्तेमाल कर रहे हैं। महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार के प्रमुख दल ने कहा कि 15 जून को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में शामिल एक विशेष सैन्य रेजिमेंट का उल्लेख कर मोदी ‘‘जातीय और क्षेत्रीय कार्ड’’ खेल रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में तनाव? कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री से मुलाकात


शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने अपने सम्पादकीय में गलवान घाटी संघर्ष में बिहार रेजिमेंट की वीरता पर मोदी के बयान का जिक्र करते हुए यह बात कही। मराठी दैनिक ने पूछा, ‘‘ देश जब सीमा पर संकट का सामना कर रहा था तो क्या महार, मराठा, राजपूत, सिख, गोरखा, डोगरा रेजीमेंट सीमाओं पर बेकार बैठकर तम्बाकू चबा रहे थे?’’ उसने कहा, ‘‘ कल पुलवामा में आतंवकादियों के साथ मुठभेड़ में महाराष्ट्र का सीआरपीएफ जवान सुनील काले शहीद हो गया। आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय सेना में जाति और क्षेत्र को महत्ता दी गई।’’ 

 

इसे भी पढ़ें: केंद्र को गलवान घाटी पर चीन के दावे का जवाब देना चाहिए: शिवसेना


सम्पादकीय में भाजपा के पूर्व सहयोगी ने इस तरह की राजनीति का विरोध किया। सम्पादकीय में कहा गया, ‘‘इस तरह की राजनीति एक बीमारी है, जो कि कोरोना वायरस से अधिक घातक है।’’ बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। वहां सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा शामिल है।

प्रमुख खबरें

सलमान खान के घर फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया

वीडियों देखें- Karan Johar, Sidharth Malhotra और Ranbir Kapoor सहित इन सितारों ने फैंस से किया लोकसभा चुनाव में मतदान करने का आग्रह

सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर अपराह्न एक बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान