Prabhasakshi's Newsroom । अमेरिका में मोदी का शानदार स्वागत, महबूबा को मनोज सिन्हा का जवाब

By अंकति सिंह | Sep 23, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं और ऐसे में भारत की ताकत एक बार फिर से दुनिया के सामने दिखने वाली है। प्रधानमंत्री जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। साथ ही साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है। दोनों खबरों पर हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे। लेकिन साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहा है?

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद बोले- PM मोदी का स्वागत करने में गौरवान्वित महसूस कर रहा है अमेरिका

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दरबार मूव को लेकर आरोपों के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मनोज सिन्हा ने कहा कि यह कहा जाता था कि दरबार मूव खत्म हो जाने के बाद जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब इसका ई- ऑफिस कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर के अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए यहां की सरकार और केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए जो कुछ भी जरूरत का काम होगा वह कदम सरकार उठाने के लिए तैयार है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग चाहते हैं कि वह जैसै चाहेंगे वैसे ही जम्मू-कश्मीर चलेगा तो यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि वह वक्त खत्म हो गया जब भ्रष्टाचार के सहारे कुछ लोग जम्मू कश्मीर के  लोगों के जीवन में दिक्कत पैदा करते थे। उन्होंने कहा कि अब सरकार पूरे पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। मैं जिम्मेदारी पूर्वक कहना चाहता हूं कि सरकार का एक-एक पैसा मनोज सिन्हा के लिए गौ मांस के बराबर है। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को ‘अनुभवहीन’ करार दिया और कहा कि पंजाब इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में वह मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। अमरिंदर सिंह ने अपने कई साक्षात्कारों में कहा कि प्रियंका और राहुल मेरे बच्चों की तरह हैं। इसका पटाक्षेप ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं व्यथित हूं। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं विधायकों को विमान से गोवा या अन्य स्थान पर नहीं ले गया। इस तरह से मैं काम नहीं करता। मैं तिकड़मबाजी नहीं करता और गांधी सहोदर जानते हैं कि यह मेरा तरीका नहीं है।

प्रमुख खबरें

Sawan Somwar Vrat Special: सावन में बनाएं भगवान शिव के लिए Sitaphal Basundi का भोग, जानें सात्विक Recipe की पूरी विधि

Iran के साथ युद्ध के बीच America का बड़ा कदम, डिफेंस कंपनियों को हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश

Reality Show Alliance का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज

Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में Rudra लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा