कोहली के विकेट पर टिकी हैं मोईन अली की निगाहें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

बर्मिंघम। इंग्लैंड के आल राउंडर मोईन अली की निगाहें रविवार को होने वाले विश्व कप मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली का अहम विकेट झटकने पर लगी हैं। कोहली ने पिछले दो मैचों में दो अर्धशतक जड़कर भारतीय टीम को अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैचों में वापसी करायी। अली आईपीएल टीम रायल चैलेंजर्स बेंगलोर में कोहली की कप्तानी में खेले थे। उन्होंने ‘द गार्डियन’ में लिखा कि विराट भारत के लिये रन बनाने के लिये है जबकि मैं यहां उसे आउट कराने के लिये (या खुद रन बनाने के लिये) हूं। किसी के लिये उस जैसे खिलाड़ी का विकेट झटकना काफी अहम होगा लेकिन आप ऐसा करने की कोशिश के बावजूद भी मित्र रह सकते हो।

उन्होंने कहा कि हम अंडर-19 के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं लेकिन पिछले दो वर्षों में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के दौरान हम काफी अच्छे मित्र बन गये हैं। मैं बड़े मैच से पहले उसकी तारीफ नहीं करना क्योंकि वह खुद काफी प्रेरित और समर्पित क्रिकेटर हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह