बग्गा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मोहाली कोर्ट ने जारी किया वारंट, पंजाब पुलिस को दिया गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश

By अनुराग गुप्ता | May 07, 2022

चंडीगढ़। भाजपा नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको बता दें कि भाजपा नेता के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को तेजिंदरपाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है। इस मामले में 23 मई को अगली सुनवाई होनी है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को तेजिंदरपाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया था लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया और फिर भाजपा नेता को कुरुक्षेत्र में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया था। इस संबंध में तीन राज्यों की पुलिस शामिल हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: बग्गा से मिले गोवा के CM, केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब पुलिस का हो रहा राजनीतिक इस्तेमाल 

तेजिंदरपाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने नजर आ रही है। इसी बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तेजिंदरपाल सिंह बग्गा की अगुवाई में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान 'पगड़ी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' के पोस्टर लहराए गए और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। 

इसे भी पढ़ें: बग्गा की गिरफ़्तारी पर बोले अनुराग ठाकुर, यह पंजाब में सत्ताधारी दल की मानसिकता को दिखाता है 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जब किसी की असलियत जाननी हो तो उसे पावर या पैसा दे दो तो उसकी असलियत सामने आ जाती है। पंजाब की पुलिस को हथियार बनाकर गुंडो की तरह भेजा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल से सवाल पूछना अगर गुनाह है तो भाजपा का हर एक कार्यकर्ता यह गुनाह करेगा।

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए