दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष बने मोहन सिंह बिष्ट, CM रेखा गुप्ता ने नाम का रखा था प्रस्ताव

By अंकित सिंह | Feb 27, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मोहन सिंह बिष्ट को दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है। वह मुस्तफाबाद से विधायक हैं। बिष्ट को उपाध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रखा था और इसे पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का जोरदार समर्थन मिला। बिष्ट ने आप के अदील अहमद खान को 17,000 से अधिक वोटों से हराकर सीट जीती। मुस्तफाबाद से पहले, उन्होंने 1998 से 2015 तक करावल नगर सीट का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2020 में फिर से सीट जीती। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली का नजफगढ़ क्या हो जाएगा नाहर सिंह गढ़? विधानसभा में BJP MLA की मांग पर बजीं तालियां

इससे पहले मुस्तफाबाद में जीत हासिल करने के बाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट ने घोषणा की कि वह औपचारिक रूप से पदभार संभालने के बाद निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलकर शिव पुरी या शिव विहार रखने का प्रस्ताव रखेंगे। पांच फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत के बाद आठवीं दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जिससे आप ने दिल्ली की सत्ता गंवा दी। भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर जीत हासिल की, जबकि आप 22 सीट ही जीत पायी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पायी।

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं