Mohit Raina Birthday: कभी सेल्समैन की नौकरी करते थे मोहित रैना, फिर 'महादेव' बन घर-घर में छाए, आज मना रहे 43वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Aug 14, 2025

टीवी और फिल्म अभिनेता मोहित रैना आज यानी की 14 अस्त को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोहित रैना ने पौराणिक सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। हालांकि मोहित रैना का यह सफऱ इतना आसान नहीं रहा है, बल्कि इस सफर में उनकी मेहनत और बदलाव की कहानी छिपी है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता मोहित रैना के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

कार सेल्समैन की नौकरी

अभिनेता मोहित रैना ने अभिनय से पहले हुंडई मोटर्स के शोरूम में काम किया था। उनका काम ग्राहकों को कारों की जानकारी देना और ब्रिक्री बढ़ाना था। यहीं से उन्होंने धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रुख किया। उनका पहला टीवी शो 'अंतरिक्ष' था, लेकिन उनको असली पहचान साल 2011 में 'देवों के देव महादेव' से मिली थी। इस सीरियल में मोहित रैना ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। मोहित रैना ने बॉडी लैंग्वेज और गंभीरता ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

टीवी से फिल्मों तक का सफर

टीवी पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद मोहित रैना ने 'बंदिनी', 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' और '21 सरफरोश- सारागढ़ी 1897' जैसे शो में नजर आए। इसके अलावा अभिनेता फिल्म 'डॉन मुथु स्वामी' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। अभिनेता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है।

अपकमिंग फिल्म

भले ही मोहित रैना अब टीवी पर काफी कम नजर आते हैं, लेकिन फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता ज्यों कि त्यों बरकरार है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में मोहित रैना भगवान शिव का किरदार निभाएंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार