Video: 15 मीटर ऊंचे आइसबर्ग से 1 डिग्री ठंडे पानी में Molly Carlson की छलांग

By एकता | Oct 27, 2026

क्लिफ से छलांग लगाकर पानी में कूदना कई लोगों के लिए रोमांचक हो सकता है, लेकिन अगर नीचे 1 डिग्री सेल्सियस ठंडा पानी हो तो यह काम बेहद खतरनाक और चुनौतीपूर्ण हो जाता है। कनाडा की 28 वर्षीय हाई डाइवर मौली कार्लसन ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है।

15 मीटर ऊंचे आइसबर्ग पर खड़ी थीं मौली

रेड बुल ने इस खास छलांग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में मौली एक बड़े आइसबर्ग के ऊपर खड़ी नजर आती हैं। उन्हें करीब 15 मीटर नीचे समुद्र के बर्फीले पानी में कूदना था। जिस पानी में मौली को छलांग लगानी थी, उसका तापमान करीब 1 डिग्री सेल्सियस था। वीडियो में वह छलांग लगाने से पहले कई तरह की तैयारी करती नजर आती हैं। कभी वह हाथ खोलकर कूदने की प्रैक्टिस करती हैं तो कभी अपने पैरों को रिलैक्स करती हैं। ऐसे बेहद ठंडे पानी में छलांग लगाने के लिए शारीरिक तैयारी के साथ मानसिक रूप से मजबूत होना भी जरूरी था।

View this post on Instagram

A post shared by Red Bull (@redbull)

इसे भी पढ़ें: ''White House ऐसा लगता है जैसे Saddam Hussein ने Cheesecake Factory खोल ली हो'', Obama के तंज पर बुरी तरह भड़के Trump

कुछ मिनट की तैयारी के बाद लगाई छलांग

काफी तैयारी और खुद को मानसिक रूप से तैयार करने के बाद मौली आखिरकार आइसबर्ग से छलांग लगा देती हैं। वीडियो में उनकी छलांग का सामने से लिया गया दृश्य भी दिखाई देता है। मौली के छलांग लगाने के बाद उनकी टीम के कुछ लोग भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस पूरी छलांग को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके लिए यह कितना बड़ा पल था।

इसे भी पढ़ें: सस्ता है... दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet स्टाफ के कमेंट पर भड़के यात्री, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

मौली की इस छलांग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी हिम्मत और इस चुनौती को पूरा करने की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “बर्फ भले ही ठंडी है, लेकिन जंप तो तुम्हारी फायर थी।”

मौली ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह उनकी जिंदगी का “सबसे क्रेजी दिन” था। रेड बुल के शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.06 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे करीब 5 लाख लाइक्स मिले हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में 1 नवंबर को Congress का प्रदर्शन, Shivraj बोले- सत्ता के लिए फैला रहे अराजकता

Hockey India में संन्यास की अटकलें खारिज, Jarmanpreet Singh की नजर Los Angeles Olympics पर

78 साल का इतिहास... इज़राइल में कभी किसी पार्टी को नहीं मिला पूर्ण बहुमत, क्या इस चुनाव में बदलेगा पुराना इतिहास?

TASMAC का नया नियम: तमिलनाडु में 1,000 रुपये से अधिक की Liquor खरीद पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य