Bhojpuri: 40 की उम्र में गदर मचा रही भोजपुरी की यह हीरोइन, पवन सिंह के साथ गाने में जमकर लगाया ठुमका

By अंकित सिंह | Apr 22, 2023

भोजपुरी फिल्म के दर्शकों के लिए मोनालिसा एक जाना-पहचाना नाम हैं। मोनालिसा भोजपुरी के टॉप एक्ट्रेस में आती हैं। भोजपुरी दर्शक मोनालिसा को हर रूप में देखना पसंद करते हैं। इन सबके बीच मोनालिसा और पवन सिंह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल, पवन सिंह के साथ मोनालिसा का एक रोमांटिक गाना जवानी शिखर पर लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। मोनालिसा ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी है जो कि उन पर खूब सूट भी कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Akanksha Dubey: डरा हुआ है समर सिंह, VC के जरिए सुनवाई की लगाई थी गुहार, मिली इजाजत

मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करती हैं। एक वक्त पर मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी खूब मशहूर हुई थी। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के लगभग 5.3 मिलियन से अधिक फॉलवर्स हैं। भोजपुरी के अलावा मोनालिसा ने हिंदी, बंगाली, उडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। वह कोलकाता में जन्मी हैं। मोनालिसा बिग बॉस 10 में नजर आ चुकी है। मोनालिसा ने एक्टर विक्रम सिंह राजपूत से शादी की है।

प्रमुख खबरें

Sujit Kalkal ने एशियाई खेलों में ओलंपिक चैंपियन को हराकर 65 किग्रा कुश्ती के फाइनल में बनाई जगह

Shimla के धार गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख

Jitiya Vrat आज नहाय-खाय के साथ शुरू, 3 अक्टूबर को मुख्य पूजा और 4 को पारण का शुभ मुहूर्त

Raja Ravi Varma Death Anniversary: आधुनिक भारतीय कला के जनक थे राजा रवि वर्मा, ऑयल पेंटिंग में हासिल थी महारथ