क्या साजिश का शिकार हुए पार्थ चटर्जी ? बोले- समय आने पर चलेगा पता, पैसा मेरा नहीं

By अनुराग गुप्ता | Jul 31, 2022

कोलकाता। स्कूल भर्ती घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को रविवार को मेडिकल जांच के लिए ईएसआई अस्पताल लाया गया। दरअसल, पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को ईडी ने गिरफ्तार किया है। अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से ईडी को भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हुआ है।

इसे भी पढ़ें: क्या है राजनीति का चर्चित 'कामराज प्लान'? जिसकी तर्ज पर ममता करवा सकती हैं पूरे कैबिनेट का इस्तीफा 

मेरे खिलाफ हो रही साजिश

इससे पहले मंत्रिपद और तृणमूल कांग्रेस के तमाम पद से हटाए जाने के बाद पार्थ चटर्जी ने कहा था कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा था कि समय बताएगा कि तृणमूल कांग्रेस ने उनके खिलाफ जो कार्रवाई की वह उचित थी या नहीं। आपको बता दें कि अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से करोड़ों रुपए और सोना बरामद होने के बाद पार्थ चटर्जी को तृणमूल कांग्रेस ने महासचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन अन्य पदों के साथ हटा दिया था।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली