गोवा के बाद महाराष्ट्र में भी सामने आये मंकी फीवर के मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2017

पणजी। गोवा में पिछले साल तीन लोगों की जान लेने और सैकड़ों को संक्रमित करने के बाद पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी मंकी फीवर के कई मामले सामने आ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार क्यासनूर फॉरेस्ट डिजीज (केएफडी) का सबसे पहले कर्नाटक के शिमोगा में क्यासानूर वन में पता चला। यह वायरल बुखार पश्चिमी घाट में गोवा, केरल और महाराष्ट्र के किसानों में फैला हुआ है। मणिपाल विश्वविद्यालय के विषाणु अनुसंधान केन्द्र के साथ काम कर रहे विषाणु विज्ञानी जी अरुण कुमार ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र से इसके मरीज सामने आ रहे हैं। यह रोग पूरे पश्चिमी घाट पर फैला हुआ है। यह छूने से फैलता है और मौसमी बीमारी है जो ज्यादातर दिसंबर से मई के महीनों में पायी जाती है जब शुष्क मौसम होता है।’’

 

गोवा के सत्तारी तालुक में गत वर्ष केएफडी से तीन लोगों की मौत हो गयी थी जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया था। अभी तक इस दूरवर्ती इलाके में 8000 से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इस बीच पणजी से 50 किलोमीटर दूर स्थित सत्तारी तालुक में इस बीमारी का कहर जारी है और 26 लोग केएफडी पॉजीटिव पाये गये हैं। आमतौर पर यह बीमारी बंदरों के शव से इंसानों में फैलती है।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल में भोजन पकाने का सही समय और नियम

Indonesia Earthquake | सुमात्रा द्वीप में भूकंप के तेज झटके! रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं

Jamsetji Tata Birth Anniversary: जानें कैसे 21 हजार से खड़ा हुआ Tata Group, ये है Father of Indian Industry की कहानी

West एशिया संकट की आंच India तक! BMI की रिपोर्ट में चेतावनी, निवेश और GDP पर बड़ा खतरा