राजस्थान में मानसून सक्रिय, कई जगह भारी बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

राजस्थान में मानसून की सक्रियता से बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम व मध्यम से भारी बारिश हुई। इसने कहा कि इस दौरान कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हुई।

इसने बताया कि चुरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, भरतपुर व चित्तौड़गढ़ सहित अनेक जिलों में भी इस दौरान कई जगह एक सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आगामी एक से दो दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने तथा दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। इसने बताया कि बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Marathwada में बारिश की कमी से Sowing Area 3.5 लाख हेक्टेयर घटा, सोयाबीन पर जोर

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के खिलाफ Trump ने शुरू किया Operation Economic Outcast, India-China पर भी पड़ेगा बड़ा असर!

Face Wash या Cleanser? अपनी Skin Type के हिसाब से चुनें सही Skin Care प्रोडक्ट, जानें 5 बड़े अंतर

Arunachal Pradesh: पुलिस ने 19 बच्चों को बाल तस्करी से बचाया, तीन दलाल गिरफ्तार