महाराष्ट्र में अलीबाग तक पहुंचा मॉनसून, 48 घंटे में मुंबई में दे सकता है दस्तक: आईएमडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

मुंबई। मॉनसून महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग तक पहुंच चुका है और इसके अगले 48 घंटे में आगे बढ़ने तथा मुंबई में दस्तक देने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में दिन में हल्की बारिश हुई। हालांकि, मुंबई में मॉनसून का आगमन आमतौर पर 11 जून को हो जाता है। आईएमडी ने कहा, ‘‘दक्षिणपश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है।’’

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच